Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर कार्रवाई, 3 हजार 500 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट

मंडला, 29 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा ग्राम गोंझी के आगे सहस्त्रधारा मार्ग पर नर्मदा नदी के किनारे अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान 3 हजार 500 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 95 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब जब्त की गई। मदिरा निर्माण में प्रयुक्त बर्तनों को भी मौके पर नष्ट किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चार मामले पंजीबद्ध किए गए हैं। जब्त मदिरा एवं लाहन की अनुमानित कीमत 3 लाख 64 हजार 250 रुपये है।

Related posts

चिकित्सक टीम की वजह से एक महिला को मिला नया जीवन

Reva India News

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अब 21 सितंबर को होगी 16वें वित्त आयोग के प्लान पर होगी चर्चा

Reva India News

एस.डी.एम. नैनपुर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment