Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रोजेक्ट संधान के तहत ग्राम स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, युवाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा

मंडला, 1 नवम्बर 2026

जिले में युवाओं को खेलों से जोड़ने, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा गांवों में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की पहल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट संधान के तहत ग्राम स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आधिकारिक शुभारंभ किया गया।

इसी क्रम में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बनार, चौकी, बाबालिया उर्फ देवोरीकला, सिंगोधा (जनपद पंचायत नारायणगंज), बरबटी, भीकमपुर एवं गडराये (जनपद पंचायत निवास) सहित विभिन्न ग्रामों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। प्रोजेक्ट संधान के अंतर्गत ग्राम स्तर से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

शीतलहर के प्रभाव से बचने के लिये बरतें सावधानियाँ

Reva India News

एक कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

कलेक्टर ने सावन माह के दूसरे सोमवार को माहिष्मती घाट पर की पूजा-अर्चना जिलेवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

Reva India News

Leave a Comment