Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सावन माह के दूसरे सोमवार को माहिष्मती घाट पर की पूजा-अर्चना जिलेवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

मंडला 21 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सावन माह के दूसरे सोमवार को माहिष्मती घाट पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके पहले माँ नर्मदा का पूजन भी किया और उन्हें जल समर्पित करते हुए जिले के सभी निवासियों के लिए सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने माहिष्मती घाट परिसर में किए जा रहे भव्य रूद्री निर्माण में भी अपनी सहभागिता की।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट और एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनम सिडाम भी उपस्थित थी।

Related posts

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों से अपील सावधानियों और सुरक्षा मापदंडों का पूर्णतः पालन करें

Reva India News

राजस्थान से रायपुर जा रहे वाहन से पकड़े गए खाद्य जांच उपरांत अमानक पाए गए

Reva India News

मोहगांव में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment