Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, नीट-जेईई कोचिंग शुरू करने और आधुनिक तकनीक से विद्यार्थियों को जोड़ने के निर्देश

मंडला, 5 नवम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में गुरुवार को ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव श्री संजय तिवारी, एपीसी श्री मुकेश पाण्डे सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गुणवत्ता, आगामी सत्र की तैयारियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में अनिवार्य रूप से आयोजित करने तथा वर्ष में दो बार आमसभा आयोजित कर वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित करने के निर्देश दिए। आमसभा में सदस्यों एवं हितधारकों के सुझावों को भी शामिल करने को कहा गया। शिक्षकों के मानदेय, वेतन एवं अन्य व्यय प्रबंधन पर भी चर्चा की गई।

विद्यालय में नियमित प्राचार्य एवं शिक्षकों की पारदर्शी नियुक्ति के लिए विशेष कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए। कमेटी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा। सचिव के कार्यकाल की समय-सीमा निर्धारित करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नीट एवं जेईई कोचिंग

 

कलेक्टर श्री धोटे ने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में नीट एवं जेईई की विशेष कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्तर पर कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव मजबूत करने के लिए शिक्षकों के विशेष प्रशिक्षण पर जोर दिया। इसके लिए एपीसी श्री मुकेश पाण्डे को विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

विद्यालय में कम्प्यूटर शिक्षा के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने आगामी परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं चित्रकला सहित अन्य गतिविधियों में पालकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली

 

बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने ज्ञानदीप स्कूल के नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

गेहूं विक्रय के लिए 15033 कृषकों ने कराई स्लॉट बुकिंग

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की अन्तिम सूची जारी

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment