Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की अन्तिम सूची जारी

मण्डला 27 सितम्बर 2021

महिला एवं बाल विकास परियोजना नैनपुर, मंडला तथा मोहगाँव द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की अन्तिम चयन सूची जारी की गई है। जारी अन्तिम चयन सूची अनुसार परियोजना मंडला के आंगनवाड़ी केन्द्र फूलसागर में कार्यकर्ता पद के लिए कविता कुलस्ते का चयन किया गया है। इसी प्रकार परियोजना मोहगांव के आंगनवाड़ी केन्द्र देवगाँव में कार्यकर्ता पद के लिए प्रियंका झारिया, आंगनवाड़ी केन्द्र खम्हरिया में कार्यकर्ता पद के लिए संगीता मार्को तथा आंगनवाड़ी केन्द्र झीना में कार्यकर्ता पद के लिए द्रोपती विश्वकर्मा का चयन किया गया है।

परियोजना नैनपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र बल्लमडुंगरिया में सहायिका के पद के लिए आशा झारिया, मोहगांव परियोजना के आंगनवाड़ी केन्द्र सालीवाड़ा में सुनीता मार्को एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पौंड़ी में मिनी कार्यकर्ता पद के लिए प्रतिमा आर्मो का चयन किया गया है। अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में समाचार जारी होने के दिवस से 10 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

कैरियर सप्ताह के द्वितीय दिवस भी मिला कैरियर मार्गदर्शन

Reva India News

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत की गई गतिविधियों का समापन उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम

Reva India News

पूर्व भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन परियोजना अन्तर्गत प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment