Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने खरीदे मिट्टी के दीये, जिलेवासियों से की स्थानीय उत्पाद अपनाने की अपील

मंडला, 5 नवम्बर 2026

दीपावली के पावन त्यौहार को देखते हुए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने बाजार पहुंचकर मंडला जिले के स्थानीय कलाकारों और स्वदेशी स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए मिट्टी के आकर्षक दीयों की खरीदारी की।

कलेक्टर की इस मुहिम में उनके साथ जिला पंचायत सीईओ श्री शास्वत सिंह मीना सहित अन्य जिला अधिकारी भी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए मिट्टी के दीये और विभिन्न स्वदेशी उत्पादों को खरीदा। इस दौरान तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, डीपीएम एनआरएलएम श्री बीडी भैंसारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लोकल के लिए वोकल होने का संदेश, जिलेवासियों से की भावुक अपील

 

कलेक्टर श्री धोटे ने मंडला जिले के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस दिवाली पर स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जब हम अपने क्षेत्र के गरीब और मेहनती कलाकारों के उत्पाद खरीदते हैं, तो इससे न केवल उन्हें प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक मदद मिलती है, बल्कि हमारे स्थानीय पारंपरिक उद्योगों और बाजारों को भी नया बढ़ावा मिलता है। आइए, इस दिवाली हम सब मिलकर स्थानीय कलाकारों के घरों को भी रोशन करें।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया

Reva India News

28 से 30 अक्टूबर तक लोन लिकेंज संबंधित दस्तावेज जमा कराएं  

Reva India News

एसडीएम ने पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान एवं गौशाला का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment