मंडला, 5 नवम्बर 2026
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध मंडला शहर एवं नैनपुर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। मंडला शहर के बस स्टैंड, मछली मार्केट एवं झूला पुल क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालों के घर एवं दुकानों से मदिरा बरामद कर जब्त की गई। वहीं नैनपुर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 3 प्रकरण दर्ज किए गए।

कार्रवाई में कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध कर 45 नग विदेशी मदिरा, 8 बोतल मैकडोवेल नंबर-1 रम, 2 बोतल आइकॉनिक व्हिस्की, 1 बोतल ब्लैक बकार्डी, 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा तथा 150 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 38 हजार 250 रूपए है। बरामद महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी एवं श्री भानु पुशाम सहित प्रधान आरक्षक श्री कन्हैया उइके, श्रीमती शकुंतला सैयाम, श्री विकास कौरव एवं आबकारी अमला शामिल रहा।

