Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए किया जागरूक

मंडला, 5 नवम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार जिले में नरवाई प्रबंधन एवं खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आत्मा एवं किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा विकासखंड बीजाडांडी एवं नारायणगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

परियोजना संचालक आत्मा सुश्री अंजू कोडापे के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों को नरवाई प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की तकनीकी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम में विकासखंड तकनीकी प्रबंधक श्री मोहित गोल्हानी ने खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों, नरवाई प्रबंधन की उपयोगिता तथा प्राकृतिक खेती के महत्व एवं लाभों की जानकारी दी। उद्यान विकास अधिकारी श्री मनीष व्यवहार ने उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं किसानों को मिलने वाले लाभों से अवगत कराया।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री उर्वशी मरकाम एवं सुश्री मीनल थापा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं उन्नतशील किसानों ने सहभागिता की। उन्नतशील किसानों ने कृषि क्षेत्र में अपनाए जा रहे नवाचारों एवं अपने अनुभव साझा किए।

अभियान के दौरान किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले मृदा एवं पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी देते हुए फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन तथा टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य नरवाई जलाने की प्रथा पर प्रभावी रोक लगाते हुए मिट्टी की उर्वरता एवं जैविक गुणवत्ता बनाए रखना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों से जोड़ना है।

Related posts

मंडला जिला पंचायत सीईओ ने घुघरी में जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

Reva India News

Leave a Comment