Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है – कलेक्टर संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मोंटफोर्ट स्कूल में आयोजित  

मंडला 1 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। मैदानी खेलों के दौरान गतिविधियों से शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। इसी तरह शतरंज जैसे मानसिक दृढ़ता वाले खेलों से मेन्टल टफनेस स्ट्राँग होती है। शतरंज भारत का प्राचीन खेल है। यहीं से यह विदेशों में पहुंचा है। कलेक्टर श्री मिश्रा मोंटफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवदरा में आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों तथा गुरूजनों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी शतरंज खिलाड़ी इस खेल को खेल भावना से खेलें, प्रत्येक मूव को गंभीरता से बढ़ाएं। शतरंज का यह खेल आपके धैर्य की परीक्षा करता है। खेल में एक प्यादा भी यदि पूरी सतर्कता और तार्किकता के साथ आगे बढ़ाया जाता है तो आगे बढ़कर वह घोड़ें, ऊँट या वजीर के रूप में अपना स्थान बना लेता है। उन्होंने कहा कि शतरंज के खेल की तरह ही आपके जीवन में भी विभिन्न पड़ाव पर आपके द्वारा लिए गए छोटे-छोटे मूव ही आपके आने वाले जीवन को निर्धारित करते हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

शुभारंभ के अवसर पर माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती वंदना की गई। इसके पश्चात मोंटफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, एपीसी श्री मुकेश पांडे, समाजसेवी श्री संजय तिवारी, मोंटफोर्ट स्कूल के प्राचार्य, स्टॉफ तथा जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए प्रतिभागी एवं कोच स्टॉफ मौजूद रहे।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा अंतर्गत नेहरू पार्क में हुआ पौधारोपण

Reva India News

शिक्षा के माध्यम से बालिकाएं विकास की मुख्य धारा से जुड़कर आगे बढ़ेंगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती उइके ने नगर पंचायत नैनपुर में कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया

Reva India News

स्ंविदा स्वास्थ्य कर्मियो ने ताली बजाकर वापस किया सम्मान अनिश्चितकालीन हडताल जारी

Reva India News

Leave a Comment