मंडला, 5 नवम्बर 2026
भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय एवं हस्तशिल्प सेवा केंद्र, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में जगन्नाथ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गोंड चित्रकला, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प एवं खजूर की पत्तियों से कलात्मक वस्तुएं बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिवस पर विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई। प्राचार्य कल्पना नामदेव ने विद्यार्थियों को पारंपरिक कलाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण अग्रवाल ने हस्तशिल्प को स्वरोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

प्रशिक्षण ब्रजेश कुमार, कनक खड़से, चन्दन विश्वकर्मा एवं उमागणेश लोधी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर दशरथ सिंह कुशराम, मोहिनी कुशराम, संजय धनगर, विपिन लखेरा सहित हस्तशिल्प सेवा केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
