Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आपदा सेप्राकृतिक  हुए नुकसान के राहत प्रकरण में नहीं हो देरी – कलेक्टर श्री मिश्रा

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 28 जुलाई 2025

जिले में हुई बारिश एवं प्राकृतिक आपदा आदि से हुए नुकसानी के प्रकरण आरबीसी 6 (4) के अनुरूप राहत प्रदान करने के निर्देश कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में आयोजित समय-सीमा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई जनहानि एवं विभिन्न प्रकार की क्षतियों की रिपोर्ट डीडब्ल्यूआरएस पोर्टल पर भी दर्ज की जाए। राहत राशि के प्रकरण स्वीकृत होने पर त्वरित गति से वितरित कराये जाएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, समस्त एसडीएम तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जुलाई माह की सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों एवं 50 दिवस से अधिक समय से लम्बित शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण किए जाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जो विभाग अभी बी और सी ग्रेडिंग में हैं वे ए ग्रेडिंग में आने के लिए प्रयास करें। नॉन अटेंडेंट शिकायतें होने पर संबंधित अधिकारी पर जुर्माना अधिरोपित किया जायेगा। सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट एवं समाधान ऑनलाईन के चयनित विषयों पर भी चर्चा की।

निराश्रित एवं आवारा गौवंशों के सड़क पर विचरण के दौरान यातायात अवरूद्ध होता है और दुर्घटना होने से जनहानि एवं पशुहानि होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। अतः सभी संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन निराश्रित मवेशियों को हाकागैंग के माध्यम से गौशालाओं में भेजा जाए। इसके अलावा नगरीय निकायों में प्रतिदिन साफ-सफाई वाहन एवं सफाईकर्मियों द्वारा सफाई कार्य किया जाए। सड़कों पर गंदगी नहीं हो। जिले में खाद एवं उर्वरक उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम और कृषि विभाग का अमला खाद वितरण केन्द्रों पर सतत निगरानी रखें एवं किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद वितरित करवाएं।

ई-ऑफिस प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि विभाग प्रमुख यह ध्यान रखें कि अगले माह से किसी भी विभाग में फाईल ऑनलाईन ही मूव होगी। विधानसभा सत्र की शुरूआत हो गई है। विभाग प्रमुख विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय अवधि में बगैर लेट-लतीफी के प्रस्तुत करें।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Reva India News

एकीकृत माध्यमिक शाला खलौड़ी के 2 प्राथमिक शिक्षक निलंबित

Reva India News

गोंझी एवं कामता में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment