Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डॉ. कपिल वर्मा को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने बनाया मंडला जिले का ‘आयोग मित्र’ मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए मिली जिम्मेदारी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई सूचना

मंडला। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने डॉ. कपिल वर्मा को मंडला जिले के भौगोलिक क्षेत्र के लिए आयोग मित्र (स्वयंसेवी) नामांकित किया है। इस संबंध में आयोग द्वारा 4 नवंबर 2026 को आधिकारिक पत्र क्रमांक 25689/माआ/जस/26 जारी किया गया है।

आयोग द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि आयोग के निर्णय के अनुसार डॉ. कपिल वर्मा को आयोग मित्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे इस भूमिका में निःस्वार्थ भाव से मानवीय सेवाएं प्रदान करेंगे तथा अपनी दक्षता और योग्यता के आधार पर मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए आयोग के संपर्क में रहकर कार्य करेंगे।

 

पत्र के अनुसार आयोग मित्र के उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए आयोग मित्र शिकायत प्रकोष्ठ संचालन स्कीम, 2006 एवं संबंधित दिशा-निर्देश भी संलग्न किए गए हैं। वहीं नामांकन पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर मंडला एवं पुलिस अधीक्षक मंडला को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

इस नामांकन के साथ डॉ. कपिल वर्मा को मंडला जिले में मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम

Reva India News

कलेक्टर ने किया रानी अवंती बाई विद्यालय का निरीक्षण

Reva India News

विधानसभा 105-बिछिया में मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Reva India News

Leave a Comment