Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया रानी अवंती बाई विद्यालय का निरीक्षण

मण्डला 26 नवम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने रानी अवंती बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ’सबके लिए शिक्षा विद्यालय योजना’ (ईएफए) के अंतर्गत विस्तृत चर्चा की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला पटले, प्राचार्य रानी अवंती बाई उमावि., मुकेश पांडे, प्रवीण वर्मा एवं संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर ने सबके लिए शिक्षा विद्यालय योजना के अंतर्गत स्कूल परिसर में किए जाने वाले विस्तार कार्य पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने रसायन विज्ञान लैब का भी निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन हॉल का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए किताबों की प्राप्ति एवं वितरण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत् छात्राओं की संख्या तथा कोरोना संकट के कारण कक्षाओं की स्थिति और पाठ्यक्रम के बारे में भी विस्तार से जाना।

Related posts

प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में विकास और उन्नति के कार्य किए जाएंगे – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम अभियान और वनाधिकार अधिनियम अंतर्गत वन ग्रामों में सामुदायिक पट्टे वितरण की समीक्षा

Reva India News

कान्हा टायगर रिजर्व में तृतीय पक्षी सर्वेक्षण

Reva India News

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment