Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

25 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 237 नग देशी-विदेशी मदिरा जब्त

मंडला, 6 नवम्बर 2026

जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। नारायणगंज वृत्त क्षेत्र में की गई दबिश के दौरान निवास क्षेत्र में एक मकान से 121 नग गोवा रम एवं 25 नग गोवा व्हिस्की तथा एक अन्य मकान से 6 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

इसी क्रम में मंडला शहर के मछली मार्केट क्षेत्र में 2 प्रकरण तथा नैनपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 में 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध कर 25 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 237 नग देशी-विदेशी मदिरा जब्त की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 48 हजार 500 रुपये है।

Related posts

आजाद अध्यापक संघ ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

Reva India News

ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 13 दिसम्बर को

Reva India News

कलेक्टर ने की राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment