मंडला, 6 नवम्बर 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत जिले में प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
प्रारूप नामावली के प्रकाशन के अवसर पर 12 नवंबर को अपराह्न 3 बजे जिला योजना भवन मंडला के सभाकक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
