Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने मानादेई में ‘स्वामित्व पंजीयन परिपूर्णता शिविर’ में बांटे हितलाभ मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

                                 ग्रामीण अंचल के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने ग्राम मानादेई में आयोजित ‘स्वामित्व पंजीयन परिपूर्णता शिविर’ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस विशेष शिविर के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्तियों तक शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख एवं पंजीयन से संबंधित हितलाभों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुरैना जिले के ग्राम करुआ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव (लाइव) प्रसारण किया गया। शिविर में मौजूद कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विकासपरक संबोधन को बड़े उत्साह के साथ सुना।

स्वामित्व योजना से मिल रहा है वास्तविक हक: मंत्री श्रीमती उइके

शिविर को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और हर नागरिक को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, “स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वास्तविक हक मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं। इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री विनोद मरावी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता 29 दिसंबर से

Reva India News

सरदारपुर की 32 बेटियों ने बेंगलुरु में पाया रोजगार, पहली बार की हवाई यात्रा

Reva India News

कैबिनेट मंत्री ने कलेंडर विमोचन के दौरान कहा जिले के विकास में पत्रकारों की रहती है महती भूमिका

Reva India News

Leave a Comment