Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवादल की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 560 बच्चों ने लिया भाग

मण्डला। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं डॉ. एनएस हार्डिकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिले के ग्राम खैरी स्थित सरदार पटेल कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस परिसर में आयोजित परीक्षा में 560 विद्यार्थियों ने पंजीयन कर सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन विचारों और योगदान से परिचित कराने के साथ उनमें सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना था कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में यह आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में जिले में सेवादल के जिलाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष सोनू भल्लावी के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित की गई रविवार का अवकाश होने के बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति ने आयोजन के प्रति उनके उत्साह को दर्शाया प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से संबंधित लगभग 50 प्रश्न वैकल्पिक पद्धति से पूछे गए। विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया।

परीक्षा का संचालन सरदार पटेल कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य आशीष ज्योतिषी एवं उनके स्टाफ की देखरेख में किया गया परीक्षा के मूल्यांकन के बाद परिणाम भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा घोषित किए गए प्रतियोगिता में अनुज विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर समान अंक प्राप्त होने के कारण चार प्रतिभागियों को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान दिया गया इनमें सोमेश्वर झारिया, पिता विश्वेश्वर झारिया, दुर्गा यादव, पिता भारत यादव, मानवी चंद्रौल, पिता मुरली चंद्रौल तथा निशिता चौरसिया, पिता लवलेश चौरसिया शामिल हैं वहीं बम्हनी बंजर निवासी अमूल्य साहू पिता मनीष साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये निर्धारित किया गया था कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक मर्सकोले, विधायक नारायण सिंह पट्टा, विधायक चैनसिंह वरकड़े, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजू अहिरवार, सेवादल प्रशिक्षक संतोष मिश्रा, राकेश तिवारी, राजेश कछवाहा, संजय चौरसिया एवं रजनीश उसराटे, पवन उइके, शम्भूसिंह कोकडे, मनोज बैरागी,मयंक खंडेलवाल,अभिनव चौरसिया सहित लालू कछवाहा, कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू वैष्णव, बिन्नू चौरसिया, मेवा धुर्वे, सौरव चंदेला और नारायण जंघेला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

12 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर मिलेगा पुरस्कार श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मियों को किया जाएगा राज्य स्तर पर पुरस्कृत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए आदेश

Reva India News

निःशुल्क शिक्षा के लाभ हेतु स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर करें आवेदन

Reva India News

Leave a Comment