Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

न्याय उत्सव के अंतर्गत अमल ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

मंडला, 16 नवम्बर 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कमल जोशी के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश-सचिव श्री हेमराज सनोडिया के निर्देशन में न्याय उत्सव-विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत अमल ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल, महाराजपुर मंडला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोबरागड़े ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों एवं उनके अधिकारों की जानकारी सरल भाषा में दी। इस दौरान पॉक्सो अधिनियम के तहत बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार तथा बाल अधिकारों के संबंध में विस्तार से बताया गया। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह की रोकथाम एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में शिक्षक, अभिभावक या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक अवस्था से ही उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों एवं विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना तथा उनमें कानून के प्रति समझ विकसित करना रहा।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 18 सितम्बर 2021

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

राष्ट्रीय राजमार्ग 543 के लिए भूमि अधिग्रहण पर जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment