Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा

मंडला, 16 नवम्बर 2026

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पदमी में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in अथवा cbseitms.rcil.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज विवरणों का परीक्षण कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related posts

छात्रावास और आश्रमों की समीक्षा बैठक 6 को

Reva India News

9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा ‘पोषण पखवाड़ा’, स्कूलों में होगी विविध गतिविधियाँ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 6 सितम्बर 2021

Reva India News

Leave a Comment