Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 नवंबर को आरडी कॉलेज, बड़ी खैरी में होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन सीईओ जिला पंचायत ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा

मंडला, 25 नवम्बर 2026

आगामी 28 नवंबर को पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (आरडी कॉलेज, बड़ी खैरी) के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक युवाओं को प्रोत्साहित कर ऑनलाइन पंजीयन की गति बढ़ाएं। प्राचार्य आईटीआई ने जानकारी दी कि निर्धारित लिंक के माध्यम से अब तक कुल 7,733 युवाओं का पंजीयन किया जा चुका है।

सीईओ श्री मीना ने निर्देश दिए कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले पंजीकृत युवाओं की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए 27 नवंबर को सभी विकासखंडों में अनिवार्य रूप से रिज्यूमे निर्माण सत्र एवं मॉक इंटरव्यू आयोजित कराए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई से उत्तीर्ण (पासआउट) हो चुके विद्यार्थियों से सीधा संपर्क करें और उन्हें मेले में पंजीयन के लिए प्रेरित करें।

पंजीकृत युवाओं की शैक्षणिक योग्यता और आवश्यकता के अनुरूप कंपनियों की रिक्तियों (वैकेंसी) की पहले से मैचिंग कर ली जाए, ताकि मेले के दिन काउंसलिंग की प्रक्रिया सुगमता से संपन्न हो सके। सीईओ ने कहा की ग्रामीण स्तर पर युवाओं को पंजीयन के प्रति जागरूक करने एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ग्राम के प्रत्येक मोहल्ले में पोस्टर चस्पा किए जाएं तथा युवाओं को मेले में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने मेला स्थल पर बनाए जाने वाले पंजीयन स्टॉल, प्रतिभागियों की बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग एवं भोजन काउंटर की रूपरेखा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Related posts

जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

मांझी समाज की बैठक 18 को    

Reva India News

Leave a Comment