Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घूघरा नदी में बोरियों से किया गया जल संरक्षण हेतु बंधान

मंडला, 25 नवम्बर 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नारायणगंज के सेक्टर चिरईडोंगरी अंतर्गत जिला समन्वयक सुशील कुमार बर्मन के मार्गदर्शन में जल संचय अभियान के तहत ग्राम परतला की घूघरा नदी में बोरियों से बंधान किया गया। यह कार्य प्रगति जनकल्याण समिति मंडला (नवांकुर संस्था) एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से जनसहयोग द्वारा संपन्न हुआ।

बंधान से नदी का पानी रुकने के साथ मवेशियों को पेयजल उपलब्ध होगा तथा भू-जल स्तर में वृद्धि होने से कुओं और हैंडपम्पों में जल उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही आसपास के खेतों में नमी बनी रहने से किसानों को सिंचाई में मदद मिलेगी और क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सीएम देवलता उइके, इंटर्नशिप परामर्शदाता इंद्रा उइके, एमएसडब्ल्यू छात्रा मनोज बघेल सहित प्रगति जनकल्याण समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समिति द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

Related posts

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

Reva India News

पीएम जनमन योजना की वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई समीक्षा

Reva India News

कलेक्टर ने किया सहस्त्रधारा का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment