मंडला, 25 नवम्बर 2026
जनजातीय क्षेत्रों में सुधार, प्रक्रियाओं के सरलीकरण एवं नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से ‘रिफॉर्म्स उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आदि सेवा केंद्रों को सूचना एवं सुविधा केंद्र के रूप में संचालित कर नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
अभियान के दौरान नागरिक परामर्श सत्र एवं सुझाव डेस्क के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने में आ रही समस्याओं और प्रक्रियाओं को सरल बनाने संबंधी सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। आदि कर्मयोगी वॉलेंटियर्स घर-घर संपर्क कर जनजागरूकता बढ़ाएंगे। महिलाओं, युवाओं, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का अभिलेखीकरण कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
