Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं 75 आवेदकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

मंडला, 17 नवम्बर 2026

जिला मुख्यालय स्थित योजना भवन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 75 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने सभी आवेदनों के त्वरित और समुचित निराकरण की पहल करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने एक-एक कर सभी आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद किया और उनकी शिकायतों एवं मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को  निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, श्री सचिन जैन, श्री राजेश कौशिक सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत नशामुक्ति एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

Reva India News

महिलाओं को दी गई वित्तीय साक्षरता एवं बीमा योजनाओं की जानकारी

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment