मंडला, 19 नवम्बर 2026
कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत जिला शिक्षा केंद्र मंडला की जिला नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला शिक्षा केंद्र में सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) के कुल 4 रिक्त पदों में से 2 पदों (जिनमें एपीसी बालिका शिक्षा का पद शामिल है) तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) नारायणगंज के 1 रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु संपूर्ण चयन प्रक्रिया की समीक्षा की गई। समिति द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं मेरिट लिस्ट के आधार पर इन पदों पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से नियुक्ति का विधिवत अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, सीईओ जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग डॉ. अरुण शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, डीपीसी श्री अशोक शुक्ला, एपीसी श्री कृष्ण उपाध्याय सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

