Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की जिला प्रबंधन दल (डीएमटी) की बैठक संपन्न कलेक्टर श्री धोटे की अध्यक्षता में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

मंडला, 19 नवम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) के जिला प्रबंधन दल (डीएमटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, सीईओ जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना, उप संचालक श्री रोहित बड़कुल, श्री पीयूष पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पंजीकृत कार्यान्वयन एजेंसियों के चयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि डीडीआरसी के अंतर्गत रिक्त 8 पदों पर की जाने वाली नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया गया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि दिव्यांग पुनर्वास के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे अनुभवी व्यक्तियों को भी इस प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने डीडीआरसी में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। साथ ही, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चरित्रावली (सीआर) नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए गए।  जनपद स्तर पर डिजिटल माध्यम से स्पीच थैरेपी की कक्षाएं संचालित कराए जाने के संबंध में कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

Related posts

शहीद भगत सिंग” से प्रेरणा लेना अपराध है क्या- अभिनव चौरसिया

Reva India News

कलेक्टर ने विद्या मानिकपुरी को चैक देकर की आर्थिक सहायता

Reva India News

4337 किसानों से 247439.55 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

Leave a Comment