Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विधानसभा क्षेत्र मंडला-107 के बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 20 एवं 21 नवंबर को

मंडला, 19 नवम्बर 2026

मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र मंडला-107 (अजजा) के अंतर्गत समस्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि, स्थान एवं मतदान केंद्रों के अनुसार कार्ययोजना जारी की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर 2026 को नवीन तहसील कार्यालय मंडला के सभागार (मीटिंग हॉल) में मतदान केंद्र क्रमांक 140 से 268 तथा 291 से 347 तक के बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित होगा। इसी प्रकार 21 नवंबर 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर (मीटिंग हॉल) में मतदान केंद्र क्रमांक 1 से 139 एवं 269 से 290 तक के बीएलओ एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

दोनों दिवस प्रशिक्षण का समय प्रातः 11 बजे से प्रशिक्षण समाप्ति तक निर्धारित किया गया है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर निर्धारित समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण में अनुपस्थिति के संबंध में किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related posts

जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक अब 12 दिसंबर को

Reva India News

’’लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम’’ का आयोजन 25 को प्री-रजिस्ट्रेशन  www.mp.mygov.in पर प्रारंभ

Reva India News

टीबी के मामलों को चिन्हित करने पंचायतवार योजना बनाएँ – श्रीमती सिंह कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment