Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व धरोहर सप्ताह में मोती महल की विरासत से रूबरू होगा जनमानस

मंडला, 20 नवम्बर 2026

मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के लिए देश में विशिष्ट स्थान रखता है। भीमबेटका, सांची स्तूप एवं खजुराहो के मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। प्रदेश की 19 अन्य धरोहरों के प्रस्ताव भी यूनेस्को को भेजे गए हैं, जिनमें मंडला जिले का ऐतिहासिक मोती महल भी शामिल है।

पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार 19 से 25 नवंबर 2026 तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह का उद्देश्य मोती महल सहित प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा उनके महत्व के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्मारकों पर आधारित फोटोग्राफी एवं स्केच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के नियम एवं ऑनलाइन लिंक बोर्ड द्वारा जारी किए जाएंगे। विजेताओं को टूरिज्म बोर्ड द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही स्मारकों को जोड़ते हुए बाइकिंग इवेंट, साइकिल रैली, शपथ एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर डीएटीसीसी के माध्यम से चित्रकला प्रतियोगिता, पुरातत्वविदों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला, इतिहासकारों एवं विद्यार्थियों के बीच संवाद तथा स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से स्मारकों पर स्वच्छता अभियान भी आयोजित होंगे। इन आयोजनों में नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता रहेगी।

Related posts

कलेक्टर ने किया सिंगारपुर कृषि फार्म का अवलोकन  

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर किया नमन  

Reva India News

विश्व प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा का 99वां जन्म दिन आज

Reva India News

Leave a Comment