Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिना ई-अनुज्ञापत्र परिवहन किया जा रहा 140 क्विंटल धान जब्त, 34 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला

मंडला, 20 नवम्बर 2026

कृषि उपज मंडी समिति नैनपुर के उड़नदस्ता दल ने अवैध कृषि उपज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 140 क्विंटल धान से भरे वाहन को पकड़ा। वाहन चालक के पास परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं ई-अनुज्ञापत्र नहीं पाए जाने पर संबंधित व्यापारी से 34 हजार 49 रुपये की दांडिक राशि वसूल कर शासन के खजाने में जमा कराई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को नैनपुर-मंडला मार्ग स्थित चिरईडोंगरी रेलवे क्षेत्र में वाहन क्रमांक सीजी 4 क्यूजे 9273 की जांच की गई। वाहन में 140 क्विंटल धान का परिवहन किया जा रहा था। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने तथा ई-अनुज्ञापत्र नहीं पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

परिवहन की गई उपज के मालिक मेसर्स रमजान ट्रेडर्स, बैहर जिला बालाघाट से दांडिक मंडी शुल्क 25 हजार 631 रुपये, समझौता शुल्क 5 हजार रुपये एवं निराश्रित शुल्क 3 हजार 418 रुपये सहित कुल 34 हजार 49 रुपये वसूल किए गए। यह कार्रवाई मंडी उड़नदस्ता प्रभारी एवं उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद नीलवंशी तथा उपनिरीक्षक पवन कुमार वरकड़े द्वारा की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भारसाधक अधिकारी मंडी समिति नैनपुर आशुतोष एम. ठाकुर ने अवैध कृषि उपज व्यापार एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी निरंतर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 नवंबर 2023

Reva India News

जनपद निवास में बीएलबीसी बैठक आयोजित, वित्तीय प्रगति की समीक्षा एवं नई कार्ययोजना पर जोर

Reva India News

हितग्राही मूलक समुन्नत पशु प्रजनन कार्यक्रम योजना के तहत मुर्रा पाड़ा का वितरण

Reva India News

Leave a Comment