Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संचय अभियान: कौरगाँव में किया बोरी बंधान, ग्रामीणों को दिया जल संरक्षण का संदेश

मंडला, 24 नवम्बर 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड मंडला द्वारा चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कौरगांव के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कौरगाँव के स्थानीय नाले में बोरी बंधान कार्य किया गया। इस पहल के माध्यम से जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि जल संचय अभियान भूजल स्तर बढ़ाने और भविष्य में जल संकट से बचने के लिए महत्वपूर्ण है। वर्षा जल का संरक्षण कर समाज और पर्यावरण को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर सरपंच श्री कालका प्रसाद भालावी, मेट श्री पवन रघुवंशी, परामर्शदाता श्री आशीष नामदेव, श्रीमती दीपा श्रीवास सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री आशीष नामदेव ने उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

Related posts

बाल देखरेख संस्था के बालक ने जीजिविषा से बदली किस्मत, शिक्षा बनी नई राह

Reva India News

समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को नहीं देना होगा ब्याज, शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का मिलेगा लाभ कलेक्टर की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

तीन दिवसीय लीड फार्मर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment