Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तीन दिवसीय लीड फार्मर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ

मंडला 18 अप्रैल 2025

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड विकास घटक योजना अंतर्गत मिशन मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार उत्पादन प्रणाली मद में क्लस्टर आधारित सब्जी उत्पादन (त्रिवेणी मॉडल) कार्यक्रम में जिला जबलपुर एवं मंडला से पधारे लीड फार्मर्स एवं विषय विशेषज्ञ का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजन जिला मंडला में आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत आज सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, जिला परियोजना अधिकारी मंडला श्री उमेश सिंगरौरे द्वारा दीप प्रज्वलन के माध्यम से शुरुआत की गई। कार्यक्रम में  प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कार्यों के विषय में अपने अनुभव साझा किए गए। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट के द्वारा तीन दिवसीय लीड फार्मर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में मूल्यवान जानकारी एवं सुझाव कृषक बंधुओं को दिए गए। साथ ही आगे चलकर के अपने-अपने क्षेत्रों में सीखे गए कार्यों के माध्यम से उन्नत किस्म के प्रयासों को अपनाकर श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा दी गई।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 36 आवेदकों की सुनी समस्याएं

Reva India News

रोल प्रेक्षक विशेष गहन पुनरीक्षण गतिविधियों की लेंगे समीक्षा बैठक 22 जनवरी को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं ईआरओ की बैठक में होंगे शामिल

Reva India News

Leave a Comment