Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धूमधाम से मनाया श्री सत्य साई बाबा का 101 वां जन्मोत्सव… जिले की विभिन्न क्षेत्रों की समिति मे आयोजित हुए सेवा एवं अध्यात्मिक कार्यक्रम

.     मंडला-अपने सेवा कार्यों से विश्व को मानव सेवा ही माधव सेवा है का संदेश देने वाले पुट्टपर्ती के आराध्य भगवानश्री सत्य साई बाबा के 101 वा जन्मोत्सव पर श्री सत्य साई सेवा संगठन मंडला द्वारा पूरे जिले में सेवा कार्य के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्री सत्य साई सेवा समिति द्वारा महाराजपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ये रहे कार्यक्रम-

प्रात: कालीन मंडला सहित सभी समितियों नगर संकीर्तन निकाला गया। नारायण सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः विक्षिप्त नारायण सेवा की गई साथ ही सांई दरबार और जिला चिकित्सालय मंडला में भोजन पैकेट वितरित किये गए। संध्याकाल में भजन, साई कथा के साथ बाल विकास विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक आध्यात्मिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। जन्मदिन पर केक काटकर बच्चों को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किए गए।

यंहा पर हुए आयोजन- श्री सत्य साई शताब्दी जन्मोत्सव के अवसर पर बम्हनी बन्जर मे विशेष नगर संकीर्तन ,भजन के आयोजन हुए, इसके साथ ही श्री सत्य साई समिति व भजन मण्डली भावल, मांद, झीगराघाट, बिनेका , ग्राम अहमदपुर व नेनपुर मे नारायण सेवा व कीर्तन कर बाबा जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष ने समस्त भक्तों व जिलेवासी को भगवान श्री सत्य साई बाबा जी के जन्मोत्सव की बधाई प्रेषित कर स्वामी जी बतलाए हुए सेवा, एवं सत्य,प्रेम मार्ग पर चलने के लिए संदेश दिया

Related posts

शासकीय आईटीआई मंडला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया शुरू 29 अगस्त तक पंजीयन का मौका

Reva India News

नेशनल लोक अदालत 10 अपै्रल को

Reva India News

सर्प के काटने पर झाड़फूंक में न रहें, तुरंत अस्पताल ले जाएँ  

Reva India News

Leave a Comment