Reva India News
कोरोना वायरस

17 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

मण्डला 2 अक्टूबर 2020

मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 2 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक जिले में 17 कोरोना मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में ग्राम सर्री 32 वर्षीय पुरूष, जहरमउ 55 एवं 25 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बालक, चरगांव 22 वर्षीय पुरूष, मोहगांव 28 वर्षीय पुरूष, ठेभा 30 वर्षीय महिला, बिंझिया 35 वर्षीय पुरूष, हर्राभाट 42 वर्षीय महिला, ज्वाला जी वार्ड मण्डला 39 वर्षीय महिला, मोहगांव के ग्राम ठेभा 30 वर्षीय पुरूष, बाजा बरई 35 वर्षीय पुरूष, घुघरी 45 वर्षीय पुरूष, केवलारी 22 वर्षीय महिला, हर्राभाट 3 वर्षीय बालिका, सकवाह 25 वर्षीय महिला, मधपुरी 38 वर्षीय पुरुष शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई।

Related posts

28 मई को लगाए गए 1258 कोविड टीके

Reva India News

लगभग् 80 लाख की लागत् से बना ऑक्सीजनयुक्त कोविड अस्पताल जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर 70 एवं नैनपुर में 30 बेड

Reva India News

47 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment