Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीकाकरण महाभियान में पीले चावल देकर वैक्सीनेशन के लिए आमंत्रित कर रहे कोरोना वॉलेंटियर्स

मण्डला 22 जून 2021

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान प्रारंभ किया गया है। आम जनता को कोरोना से बचाने के संकल्प ’’मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान’’ अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियां, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्रा, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा समाजसेवी के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 21 जून को टीकाकरण महाभियान प्रारंभ हुआ है। जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों में दो-दो वॉलेंटियर की ड्यूटी लगाई गई है। वॉलेंटियर के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पहले चावल देकर टीकाकरण के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। वॉलेंटियर्स द्वारा केन्द्रों में आने वाले लोगों की मदद करना, टीकाकरण के लिए जागरूक करना एवं अन्य वॉलेंटियर के द्वारा लोगों को समझाकर टीकाकरण करने के लिए प्रोत्साहन करना, कोविड की गाईडलाईन का पालन करना आदि कार्य वॉलेंटियर्स के माध्यम से किए जा रहे हैं।

मंडला जिले के टीकाकरण में स्वयंसेवकों की महती भूमिका है। इस अभियान में मुख्य रूप से म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी के द्वारा जिले के समस्त विकासखण्ड में भ्रमण कर स्वयंसेवकों का ऑनलाईन प्रशिक्षण किया जा रहा है। परिषद के समस्त विकासखण्ड समन्वयक, निचले स्तर पर सेक्टर प्रभारी, ग्राम पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी एवं संकट प्रबंधन समिति के समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं। टीकाकरण महाभियान 21 जून से 30 जून तक किया जाना है। स्वयंसेवकों को विश्वास है कि जिले के समस्त 18$ के सभी लोग टीका लगवाएंगे। जिले के सभी विकासखण्डों में जन अभियान परिषद की पूरी टीम ने इस महाभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने का भरसक प्रयास कर रही है।

Related posts

जनसुनवाई: कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुनी 87 आवेदकों की समस्यायें

Reva India News

अपर कलेक्टर ने की प्रगति की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित  

Reva India News

अभाविप मण्डला नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की गई घोषित की*

Reva India News

Leave a Comment