Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 28 फरवरी 2022

27 फरवरी की शाम 3 बजे से 28 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 9 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कटंगी निवासी 32 वर्षीय पुरूष, इंद्रामाल निवासी 25 वर्षीय महिला, गिठार निवासी 40 वर्षीय पुरूष, रमपुरी निवासी 9 वर्षीय बालक, ग्वारा माल निवासी 32 वर्षीय पुरूष, राता निवासी 32 वर्षीय महिला, खर्राछापर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, महाराजपुर निवासी 25 वर्षीय महिला तथा घुटास निवासी 60 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

योजनाओं के माध्यम से हो रहे प्रयासों को परिणाम में बदलें – रामनिवास रावत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री के निर्देश

Reva India News

माहवारी स्वच्छता को लेकर समन्वय कार्यशाला आयोजित

Reva India News

वैश्य संगठन के सदस्यों से निरंतर संवाद एवं संपर्क से होगा विस्तार युवा प्रकोष्ठ की बैठक में बनीं रणनीति

Reva India News

Leave a Comment