Reva India News
Otherऑटोकोरोना वायरसटेकब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

9 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 12 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए ’प्रोजेक्ट नई उड़ान’ के तहत विभिन्न ग्रामों में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विकासखंड मण्डला के घाघा, साल्हेडंडा एवं अहमपुर, घुघरी के सुरेहली, बनिया एवं सहजर, बीजाड़ांडी के जमठार, विजयपुर एवं कटंगी, बिछिया के माधोपुर, करियागांव, हर्राभाट एवं इमलिया, मवई के सारसडोली, पखवार, बसनीरैयत एवं अमवार, मोहगांव के कौआडोंगरी, खैरीरैयत, देवरी, सकरी, बिलगढ़ामाल, बिलगढ़ा रैयत एवं जारगा, नैनपुर के झुलपुर, तिंदुआ बम्हनी एवं रामदेवरी, नारायणगंज के खैरी एवं सलैया तथा निवास के हिरनाछापर एवं बम्हनीमाल ग्राम में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्îक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये। साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।

Related posts

संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर ने दुर्घटना पीड़ित पुष्पेंद्र के इलाज के लिए तत्काल दी आर्थिक सहायता

Reva India News

सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन, इंदौर संभाग में जारी अधोसंरचनात्मक कार्यों की प्रगति की प्रत्येक 15 दिन में हो समीक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 अप्रैल 2023

Reva India News

Leave a Comment