Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनजातीय कार्य विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अजब गजब सेल्फी अभियान का सफल आयोजन

मंडला 3 दिसंबर 2024
जनजातीय कार्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से अजब गजब सेल्फी अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अभियान मंडला जिले के 216 विद्यालयों में 2 एवं 3 दिसंबर 2024 को संचालित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में 21वीं सदी के कौशल रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच, सहयोग और संवाद क्षमता का विकास करना था, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें। अभियान के दौरान छात्रों ने अपनी अनूठी सेल्फी तैयार कर अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त किया। साथ ही, कहानी और कविता लेखन गतिविधियों के माध्यम से दिए गए शब्दों पर आधारित रचनाएँ प्रस्तुत की, जो उनकी सृजनात्मकता और विचारशीलता को उजागर करती हैं। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 30 नवंबर 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला श्रीमती मुन्नी वरकडे़ एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा (सेकेण्डरी एजुकेशन) श्री लालसाय मसराम द्वारा एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कर अभियान के उद्देश्यों और महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर श्री इमरान अहमद ने किया। गांधी फेलो श्री प्रवीण देशमुख ने प्राचार्यों और शिक्षकों को अभियान से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक एवं सहायक संचालक (शिक्षा) ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

उद्यमिता जागरूकता शिविर संपन्न

Reva India News

कलेक्टर एवं सीईओ ने 8 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

Reva India News

रबी सीजन के लिए बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह उन्नत कृषि के लिए आयोजित हुई किसान परिचर्चा

Reva India News

Leave a Comment