Reva India News
Otherऑटोकोरोना वायरसटेकब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जागरुक रह कर कोरोना से बचा जा सकता है चलित प्रदशनी जागरुकता प्रचार अभियान का हुआ शुभारंभ

मण्डला 12 अक्टूबर 2020

कोरोना जागरुकता जन आंदोलन अभियान के तहत लोगो को जागरुक करने के लिए चलित प्रदर्शनी का शुभारंभ सूचना एवं पं्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो  मंडला के  द्वारा किया गया। इस चलित आटो रिक्शा में बैनर एवं मेगा साउण्ड के माध्यम से कोरोना के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 श्रीनाथ सिंह ,सिविल सर्जन डा0 विजय मिश्रा, डिप्टी मिडिया अधिकारी श्रीमती सुलोचना रजक की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया। मेगा साउन्ड के माध्यम से अवनी वर्मा द्वारा कोरोना जागरुकता आधारित गीत ’’सावधान रहना है दीदी, सावधान रहना है भैया, अपने शहर में ना आये कोरोना’’ से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी श्रीनाथ ने कहा की हमें जागरुक रहकर और मास्क पहनकर, साबुन से हाथ धोकर ,दो गज की दूरी का पालन करते हुए इस संक्रमण से बच सकते हैं। आज के समय में जागरुकता से हीं हम अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह के मागदर्शन मेें जिले में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इकाई प्रभारी अजय बैस ने अभियान के संबंध में बताया कि  आज हमें ’’जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई’’ नहीं रखनी चाहिए। कोरोना से डरे नहीं बल्कि शासन के नियमांे का पालन करें। शारीरिक दूरी का पालन करें, मास्क लगायें, जब तक बहुत आवश्यक न हो भीड वाली जगहो पे जाने से बचे,खासते एवं छीकतें समय रुमाल एवं टिसु पेपर का इस्तेमाल करंे, बार-बार साबुन से हाथ घोएं।

Related posts

कलेक्टर ने किया नवनिर्मित डाकघर पासपोर्ट कार्यालय का निरीक्षण

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने ग्राम पंचायत गडरा में दिलाई स्वच्छता की शपथ

Reva India News

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर  

Reva India News

Leave a Comment