Reva India News
Otherऑटोदेशमंडला हमारा जिला

27 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 13 अक्टूबर 2020

                कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए ’प्रोजेक्ट नई उड़ान’ के तहत विभिन्न ग्रामों में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विकासखंड मण्डला के हिरदेनगर, टिकरवाडा एवं बरगांव, घुघरी के दुलादर, कुसमी एवं कचनारी, बीजाड़ांडी के बरगांव, टिकरिया एवं बारंगदा, बिछिया के नकावल, मवई के पखवार, बसनीरैयत एवं अमवार, मोहगांव के सिंगारपुर, गोरखपुर, सिमैया, उमरिया एवं खम्हरिया, नैनपुर के घुखडा, पठासिहौरा, चिचौली एवं बरबसपुर, नारायणगंज के रतनपुर चौकी, कुण्डा एवं बीजेगांव तथा निवास के जबेधा एवं मसूर घुघरी ग्राम में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्îक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।

Related posts

मंडला एवं निवास विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता प्रकरणों की सुनवाई संपन्न

Reva India News

स्वास्थ्य विभाग का ड्राइवर ले रहा कोरोना की जांच के सेंपल अजब मंडला की गजब कहानी

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री मोदी से सीखा जा सकता है कठिनाइयों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment