Reva India News
Otherकोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुम्हा नारायणगंज में आयोजित हुआ किशोरी जागरूकता शिविर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम हुई शामिल

मण्डला 20 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में एवं जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा 18 से 21 अक्टूबर तक किशोरी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे ने बताया कि 20 अक्टूबर कुम्हा नारायणगंज में किशोरी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राष्टीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम एवं जिला स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। किशोरी जागरूकता शिविर में किशोरी बालिकाओं, उनके माता-पिता तथा उपस्थित लोगों को बालिकाओं की सुरक्षा एवं बाहर जाने के दौरान गांव में तथा अपने पास रखी जाने वाली जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से समझाया गया। शिविर में जागरूकता की जानकारी के साथ-साथ किशोरी बालिकाओं, उनके माता-पिता तथा उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई। 21 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे जागरूकता शिविर में किशोरी बालिकाओं के हितार्थ स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के तहत कोविड-19 से बचाव हेतु मॉस्क का प्रयोग, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन, एनीमिया के प्रमुख कारण एवं उनके दुष्परिणाम तथा बचाव के उपाय, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ-सफाई का महत्व, पोषण वाटिका का निर्माण और उनके लाभ, संतुलित आहार का उपयोग, उदिता योजना अंतर्गत सैनेटरी नैपकिन का प्रदाय, आत्मनिर्भरता हेतु स्वरोजगार विषयों के साथ-साथ उन्हें असामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। यह शिविर प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित किए जा रहे हैं।

किशोरी जागरूकता शिविर में बालिकाओं को मजदूरी हेतु ग्राम से बाहर जाने पर आवश्यक न्यूनतम मजदूरी की जानकारी के साथ-साथ कंपनी का पूरा नाम, पता, परिजनों से संपर्क के लिए आवश्यक मोबाइल नम्बर एवं स्वयं की सुरक्षा हेतु आवश्यक हेल्पलाईन नंबर जैसे 181, 1098, 100 तथा 112 आदि की जानकारी दी जा रही है ताकि विपरीत परिस्थितियों में महिलायें आर्थिक एवं सामाजिक शोषण से स्वयं का बचाव करने में सशक्त एवं सक्षम हो सकें।      जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा ने जिले की सभी पंचायतों के ग्राम प्रधानों से किशोरी बालिका एवं महिलाओं के लिए आयोजित जागरूकता शिविर में स्थानीय लोगांे को अधिक से अधिक संख्या में शामिल कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने किशोरी बालिकाओं एवं उनके माता-पिता को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अन्य को भी शामिल होने प्रेरित करने की अपील की है।

Related posts

नरवाई प्रबंधन जागरूकता में कारगर साबित हैप्पी सीडर से बोनी

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब में किया गया श्रमदान, लगाए गए पौधे

Reva India News

धान उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 19 सितंबर से प्रारंभ होगा

Reva India News

Leave a Comment