Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज 3 ग्रामों में होगा दवायुक्त मच्छरदानी का वितरण जिला मलेरिया अधिकारी ने की ग्रामीणजनों से मच्छरदानी के उपयोग की अपील

मण्डला 20 अक्टूबर 2020

जिला मलेरिया अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मण्डला जिले के हाईरिस्क विकासखंड के चिन्हांकित मलेरिया प्रभावित ग्रामों में दवायुक्त मच्छरदानी (एल.एल.आई.एन.) का वितरण निःशुल्क कराया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर को विकासखंड मवई के ग्राम हर्राटोला, पिपरी एवं सारसडोली ग्रामों में दवायुक्त मच्छरदानी का वितरण किया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी श्री रामशंकर साहू ने बताया कि शासन द्वारा मण्डला जिले के हाईरिस्क ब्लाक को प्रदाय दवायुक्त मच्छरदानी (एल.एल.आई.एन.) का वितरण शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार चिन्हांकित मलेरिया प्रभावित ग्रामों में निःशुल्क मच्छरदानी वितरण का आरंभ 23 सितम्बर से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्राम स्तर पर संबधित ब्लाक के बी.एम.ओ., स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एन.जी.ओ. के कार्यकर्ता व अन्य सहयोगी कर्मचारियों द्वारा वितरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणजनों से सोते समय दवायुक्त मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की है। श्री साहू ने कहा है कि मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया बीमारी संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है। यह कीटनाशक युक्त मच्छरदानी, जो हमें मच्छरों एवं अन्य जहरीले कीटों से सुरक्षा प्रदान करती है तथा वाहक जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया आदि से हमारे परिवार को सुरक्षित रखती है। अतः समस्त हितग्राहियों से अपील की जाती है कि सोते समय कीटनाशक मच्छरदानी का उपयोग आवश्यक रुप से करें। यह मच्छरदानी कीटनाशी दवायुक्त है। इसके संपर्क में मच्छर आने पर मर जाते हैं। परिवार में छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाऐं, वृद्धजनों को यह मच्छरदानी आवश्यक रुप से उपयोग करने की सलाह दी जाती है। मच्छरदानी लगाने से मच्छर के काटने एवं मनुष्य व मच्छर के संपर्क को कम किया जा सकता है जिससे वाहक जनित रोगों के फैलने की संभावना नहीं रह जाती। मच्छरदानी के उपयोग करने के लिए इसके चारों कोनों की रस्सी को अच्छी तरह से बॉधकर रखें और इसके निचले हिस्से को गद्दे या चटाई के नीचे दबा दें। इस तरह से लगाकर मच्छरदानी का उपयोग किया जावे। कीटनाशक मच्छरदानी को धूप में न सुखाऐं। यह मच्छरदानी कीटनाशी युक्त है अतः इसका उपयोग मछली पकड़ने या खाद्य सामग्री रखने या ढकने में नहीें करें तथा इसे बार-बार नहीं धोएं।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आयोजित होंगी ग्रामसभाएँ

Reva India News

’’विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया गया अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण’’

Reva India News

टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अंतर्गत स्कूलों में क्षय विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं जिला स्तर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment