Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से फोटो जॉर्नलिस्ट कपिल वर्मा द्वारा किया गया है जिसमे कपिल वर्मा द्वारा बताया गया कि यह केवल एक तस्वीर मात्र नहीं है यह आत्मा को गहराई से छूती है |

 

सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से फोटो जॉर्नलिस्ट कपिल वर्मा द्वारा किया गया है जिसमे कपिल वर्मा द्वारा
हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि उसके घर में भी एक दुर्गा रहती है || कृपया उनके सम्मान और प्यार को बनाए रखें जैसे कि आप मिट्टी की बनी हुई प्रतिमा को देते हैं .

मंडला नगर के सब्जी मार्केट में शॉपिंग करने निकली मां दुर्गा, महिला शक्ति और जागरूकता का दिया संदेश – सब्जी बाजार जागरूकता संदेश देती सिमरन अग्रवाल। नगर के सब्जी बाजार में मां दुर्गा शॉपिंग करने पहुंची। जिन्होने महिलाओं का सिर्फ नवरात्रि में नहीं बल्की हर समय सम्मान करने लोंगो को जागरूक किया।

अन्य महिलाओं को उनकी शक्ति का अहसास भी दिलाया। दरअसल बिछिया निवासी मॉडल सिमरन अग्रवाल ने मां दुर्गा की वेशभूषा में महिलाओं के प्रति सम्मान जगाने के लिए नगर का भ्रमण किया।

सिमरन अग्रवाल का यह फोटोशूट फ़ोटो जर्नलिस्ट कपिल वर्मा की थीम पर आधारित था जिसमे फ़ोटो के माध्यम से मां के विभिन्न स्वरूप दिखाए। कॉन्सेप्ट एवं फोटो शूट मंडला के फोटो ग्राफर कपिल वर्मा का रहा।

कपिल वर्मा का कहना है कि मां, बेटी, पत्नी व हर महिला मां का स्वरूप है जिसका सम्मान लोंगो को हमेशा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड, हाथरस जैसी लगातार बढ़ रही घटनाएं महिलाओं के प्रति कम हो रहे सम्मान का ही कारण है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं हर जगह पूजी जाती है लोंगो को अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता है। जैसे नवरात्रि में लोग मां की आरधना करते हैं, कन्या पूजा करते वैसे ही सभी दिन महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

 

Related posts

जिला कांग्रेस पार्टी ने निकाली मधुपुरी से पदमी तक भारत जोड़ो यात्रा

Reva India News

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक 3 जनवरी को होगी

Reva India News

नैनपुर उपार्जन केंद्र में अमानक गेहूं रिजेक्ट, 76 प्रतिशत तक मिले चमक विहीन दाने गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरी गेहूं की खेप, तीन वाहनों का माल लौटाया, अपग्रेड के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment