Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर उपार्जन केंद्र में अमानक गेहूं रिजेक्ट, 76 प्रतिशत तक मिले चमक विहीन दाने गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरी गेहूं की खेप, तीन वाहनों का माल लौटाया, अपग्रेड के निर्देश

मंडला, 30 अप्रैल 2026

मंडला जिले के नैनपुर स्थित म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उपार्जन केंद्र में गेहूं की गुणवत्ता जाँच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। विभिन्न वाहनों से प्राप्त गेहूं निर्धारित मापदंडों पर खरा नहीं उतरा, जिसके चलते उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 3747 से आए गेहूं के परीक्षण में चमक विहीन दानों की मात्रा 76 प्रतिशत पाई गई, जो तय सीमा से काफी अधिक है। इसी प्रकार वाहन क्रमांक एमपी 22 एच 4590 में सिकुड़े, कुचले एवं टूटे दानों की मात्रा 15.2 प्रतिशत दर्ज की गई। इसे भी मानक से अधिक पाए जाने पर रिजेक्ट करते हुए अपग्रेड करने की सलाह दी गई है, ताकि पुनः जमा किया जा सके।

वाहन क्रमांक एमपी 28 एच 1799 में भी इसी प्रकार की खामियाँ पाई गईं, जहां खराब दानों की मात्रा 15.54 प्रतिशत रही। इसे भी मानक से अधिक होने के कारण अस्वीकृत किया गया है। उपार्जन केंद्र द्वारा संबंधित समिति को निर्देशित किया गया है कि अनलोड किए गए खराब स्कंध का तत्काल उठाव किया जाए और रिपोर्ट का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और तय मानकों के अनुरूप ही गेहूं की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

सिद्ध टेकरी कॉलोनी से 71 हजार 780 रूपए का अवैध शराब जप्त

Reva India News

24 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

Reva India News

ग्राम पंचायत गजराज में “संकल्प से समाधान” शिविर का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment