Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

साहस-जेंडर जस्टिस लैब्स’ परियोजना की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक 17 दिसंबर को

मंडला, 16 दिसंबर 2025

जिले में 1 नवंबर 2025 से मई 2026 तक की अवधि के लिए “साहस-जेंडर जस्टिस लैब्स” परियोजना संचालित की जा रही है। परियोजना की प्रगति एवं आगामी गतिविधियों की समीक्षा के लिए 17 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में परियोजना के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा, विभागीय समन्वय, रेफरल तंत्र की मजबूती तथा परियोजना के सुगम एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। विदित है कि “साहस-जेंडर जस्टिस लैब्स” परियोजना का उद्देश्य जिले में महिलाओं और किशोरियों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील एवं न्याय-सुलभ वातावरण का निर्माण करना है, जिसमें विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग के सचिव श्री सुरेश तोमर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, चयनित विभागों के नोडल अधिकारी, स्काई सोशल की संस्थापक सुश्री सृष्टि प्रगट उपस्थित रहेंगी।

Related posts

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

ऊर्जा विभाग मण्डला मध्यप्रदेश में लगातार आठवी बार प्रथम  

Reva India News

हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment