Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए जिपं. सीईओ ने गोलमेज सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा की

मंडला 7 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में सोमवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने गोलमेज सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग मंडला के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री जीपी पटले सहित विभाग के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री सहित ठेकेदार मौजूद थे। जिपं सीईओ ने आयोजित बैठक में पीआईयू विभाग द्वारा प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्कूल और छात्रावास भवन जो फिनिसिंग स्तर पर हैं उनको पूर्ण कराते हुए नवीन शैक्षणिक सत्र के पूर्व में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिपं. सीईओ ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने उक्त निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करते हुए विभाग को शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं आम नागरिक को मिल सके। जिपं. सीईओ ने पीआईयू विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों का लगातार निरीक्षण करें। ठेकेदार को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने गुणवत्ताहीन व निर्माण कार्यों में विलंब करने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध पेनाल्टी लगाने तथा ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।

Related posts

स्वामित्व योजना से आत्मनिर्भर बन रहे गांव, लोगों को मिला रहा संपत्ति का मालिकाना हक- प्रहलाद पटेल जिला स्तरीय कार्यक्रम 22 हजार 392 हितग्राहियों को संपत्ति कार्ड  वितरित

Reva India News

राजस्व के प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करें- कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये महत्वपूर्ण निर्देश

Reva India News

रोजगार मेला 28 को नगरपालिका टाऊनहॉल में

Reva India News

Leave a Comment