Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक संपन्न

मण्डला 9 नवम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जिले के चयनित 6 आदर्श ग्रामों एवं इसके विकास के लिए प्रस्तावित विकास योजना पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य 6 ग्रामों का चयन किया गया है जिसमें मंडला विकासखंड से ग्राम पंचायत लिंगामाल, बिछिया विकासखंड से ग्राम पंचायत करंजिया माल के मांगावेली माल एवं बिरसा माल, निवास विकासखंड से ग्राम पंचायत अमगवां के बिझोली, मेढ़ी एवं पौंड़ी भंवरदा का चयन किया गया है।

कलेक्टर ने बैठक में उपरोक्त चयनित ग्रामों में आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने सर्वे एवं डाटा प्रविष्टि संबंधी जरूरी निर्देश दिए। चयनित ग्रामों में पेयजल, अधोसंरचनात्मक विकास, ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन, स्कूलों, आंगनवाड़ियों में शौचालय एवं मरम्मत कार्य, आंगनवाड़ियों का निर्माण, हर किस्म के मौसम के अनुकूल सड़कों का निर्माण, सोलर लाईट एवं स्ट्रीट लाईन तथा विद्युत एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एडीएम मीना मसराम, एसडीएम प्रथम कौशिक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 योजना के ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

औद्योगिक क्षेत्र मोहनिया पटपरा की भूमि का सीमांकन का कार्य पूर्ण

Reva India News

*युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार*

Reva India News

Leave a Comment