Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बच्चों के खेल मैदान में अतिक्रमण ग्राम भवरादा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रति,

 

श्रीमान कलेक्टर महोदया जी.

 

 

जिला मण्डला

 

विषय –

 

खेल मैदान एवं शसकीय नर्सरी में ग्राम के दबंग व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण किये जाने बावद ।

 

महोदया जी,

 

उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि हम समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत भवरदा जिला व तहसील मण्डला के आपसे निवेदन करते है कि हमारे ग्राम में लगभग 5 एकड़ में खेल मैदान एंव ग्राम पंचायत द्वारा नर्सरी प्लोटर बनाया गया है। जिसमें सन् 2013-14 में ग्राम पंचायत द्वारा रोजगार गांरटी मद से उपयुक्त राशि का व्यय किया गया है। जिसका लोकार्पण तात्कालिक पंचायत मंत्री श्री देवसिंह सैयाम जी के कर कमलों से ग्रामवासी के उपस्थित सम्पन्न कराया गया है।

 

इसी प्रकार नर्सरी में भी ग्राम पंचायत द्वारा राशि खर्च की गई है। किन्तु अभी-अभी कुछ वर्षों से ग्राम पंचायत के पद अधिकारियों के मिली भगत से ग्राम के कुछ दबंग व्यक्तियों के द्वारा पटवारी रिकार्ड के हेरा-फेरी करते हुये अतिक्रमण कर गांव के भाले-भाले लोगों को मोटी रकम ले कर प्लाट बना कर बेचा गया है। जिसकी किसी प्रकार की लिखा पढ़ी भी नहीं की गई है, इस समस्या को लेकर हम ग्राम जन कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन निवेदन किये परन्तु कोई परिणाम नहीं निकला अभी अभी फागूलाल यादव जो विस्थापित परिवार है। ग्राम के द्वारा आवास के लिये आबादी भूमि भी आवंटित कर दी गई है। डूब क्षेत्र से परन्तु दंबगों के एवं ग्राम पंचायत के साठ-गाठ से खेल मैदान में पृथत से मकान बना रहा है। इसी प्रकार और भी लोगों द्वारा अतिक्रमण कर खेल मैदान का बदर बॉट कर लिया गया है। इस समस्या को लेकर जनसुनवाई में हम ग्राम जनों के द्वारा आवेदन किया गया परन्तु अभी तक किसी प्रकार की जांच पड़ताल नहीं की गई है।

 

श्रीमान् जी ग्राम पंचायत भवरदा भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, यदि पंचायत के अभिलेखों का जांच कराया जाए तो बहुत से नामले उजागर होगे। ग्राम सभा में हम लोग कई बार जानकारी लेने का प्रयास करते है, पर हम भोले-भाले लोगों को हिला-हवला करते हुए मामला का ढाल दिया जाता है ।

 

अतः हमारा आप से पुनः आवेदन है कि हमारी समस्या को गंभीरता से लेते हुये राजस्व अधिकारी से खेल मैदान एवं तर्सरी का सीमांकन ग्राम जनों के उपस्थित में करते हुये अतिक्रमण हटवाने की दया करें ।

Related posts

ड्रिप संयत्र एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर के लिए होंगे ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत 20 मई को लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment