Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में आज आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर

मंडला, 10 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत जिले में प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार 11 सितंबर को नैनपुर में शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर के लिए अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर एवं जनपद पंचायत नैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान के तहत मैदानी भ्रमण, जनसंवाद और शिविरों के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन को जनता के बीच पहुँचाकर समस्याओं का समाधान करना और शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना है। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया जायेगा, साथ ही विभागीय समीक्षा तथा जिला स्तरीय समाधान भी आयोजित होगा।

Related posts

जिला सहकारी बैंक की प्रशासन एवं ऋण समिति की बैठक आयोजित  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 17 दिसम्बर 2023

Reva India News

यात्री बसों की जांच की कार्रवाई की गई

Reva India News

Leave a Comment