Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडला 2 जनवरी 2025

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गुरूवार को जिला योजना भवन में जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए यातायात नियमों के बारे में नागरिकों को जानकारी दी जा रही है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाई जा सके। जिले में जनजागरूकता रैली, कार्यशाला, नुक्कड़-नाटक, बैनर-पोस्टर, दीवार लेखन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस दौरान युवाओं को हेलमेट प्रदान किए। इस अवसर पर नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री सुधीर कसार, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, व्यापारीगण, श्रद्धालु, पत्रकारगण और जिले के नागरिक मौजूद थे।

Related posts

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु एडवायजरी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 26 अगस्त 2024

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम भुआ में निर्माणाधीन पानी टंकी का अवलोकन किया

Reva India News

Leave a Comment