Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होगा “सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार” स्वास्थ्य शिविरों में जांच, उपचार एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने की होगी कार्यवाही

मंडला, 1 अक्टूबर 2026

प्रदेश में संचालित सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत 4 अक्टूबर 2026 को नगरीय क्षेत्रों एवं वार्डों में “सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार” का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा राजस्व विभाग की नागरिक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को शिविरों में मौके पर उपलब्ध कराना है।

अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, एनीमिया स्क्रीनिंग, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग तथा जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की जांच की जाएगी।

शिविरों में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से दिव्यांग एवं वृद्धजनों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, चश्मे एवं कृत्रिम अंग आदि के वितरण की कार्यवाही की जाएगी।

स्वास्थ्य शिविरों में पात्र हितग्राहियों की पहचान, आवश्यक जांच, उपचार तथा संबंधित स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। शिविरों की तिथिवार एवं स्थानवार कार्ययोजना तैयार कर पंजीकृत हितग्राहियों की जानकारी एवं रिकॉर्ड का संधारण भी सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts

अब बलराम तालाब के आवेदन होंगे ऑनलाईन

Reva India News

सीईओ जि.पं. श्रेयांश कूमट ने खुर्सीपार में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया

Reva India News

*साइबर संबंधी शिकायतों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment