Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत् जानकारी

मण्डला 23 नवम्बर 2020

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक करोड़ तक की सूक्ष्म, खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को सुविधा दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत प्रकरण तैयार किए जाने का लक्ष्य जिले को प्राप्त हुआ है जिसके अंतर्गत पात्र निजी सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, स्व-सहायता समूह, फार्मर प्रोडूसर कंपनी को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत क्रेडिट लिंक्ड पूंजी अनुदान अधिकतम 10 लाख रूपये दिए जाने का प्रावधान है। साथ ही कृषि आधारभूत फण्ड अंतर्गत 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिये जाने की पात्रता होगी। लाभार्थी का मार्जिन मनी योगदान 10 प्रतिशत होगा तथा शेष राशि बैंक ऋण के रूप मे होगी।

महाप्रबंधक ने बताया जिले के इच्छुक बेरोजगार युवक, युवतियां निजी सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, स्व-सहायता समूह, फार्मर प्रोडूसर कंपनी जो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करना चाहते हों वे जिला जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मण्डला मे आकर संपर्क कर सकते हैं। योजना अंतर्गत पात्रता-आवेदक कम से कम 8 वी उत्तीर्ण हो तथा आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। ओ0डी0ओ0पी0 में चिन्हित उद्योग को प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान है।

Related posts

हाईवे के पास के अतिक्रमण को चिन्हित कर तत्काल हटाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

शुचि एवं प्रियम्बिका का संभागीय क्रिकेट अंडर-19 टीम में हुआ चयन अपने क्रिकेट कौशल से जिले को कर रही गौरवान्वित

Reva India News

जनसुनवाई में 68 आवेदकों की सुनी समस्याएं

Reva India News

Leave a Comment